BPSC TRE-3 Exam पेपर लीक का झारखंड कनेक्शन, बिहार के 5 लोग हजारीबाग से हिरासत में लिए गए

Updated at : 18 Mar 2024 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC-TRE-3 Exam Paper Leak Case

BPSC TRE-3 Exam पेपर लीक का झारखंड कनेक्शन.

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा BPSC TRE-3 Exam के पेपर लीक मामले का झारखंड कनेक्शन सामने आया है. इस मामले में हजारीबाग जिले से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा BPSC TRE-3 Exam के पेपर लीक मामले का झारखंड कनेक्शन सामने आया है. इस मामले में हजारीबाग जिले से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. ये सभी बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने सभी को बिहार भेज दिया है. करीब 250 स्टूडेंट्स को हजारीबाग जिले के अलग-अलग थानों में रोककर रखा गया था.

बरही, पदमा, पेलावल और कटकमसांडी में रोकी गईं बसें

बिहार में बीपीएससी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरइ-3) में प्रश्नपत्र लीक की आशंका की वजह से यहां रोके गए 250 विद्यार्थियों को बिहार भेज दिया गया है. बरही थाना से दो बसें, पदमा थाना से एक बस, पेलावल थाना से दो बसें और कटकमसांडी थाना से एक बस, जिनमें विद्यार्थी बिहार जा रहे थे, को रोका गया था. सभी बसों को बिहार भेज दिया गया है.

बिहार पुलिस 5 लोगों को हिरासत में लिया

बिहार पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों से बारी-बारी से पूछताछ की. 15 मार्च शाम 4:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक पूछताछ की गई. अभ्यर्थियों के साथ मौजूद 5 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया. ये सभी लोग बिहार से आए थे. हजारीबाग में पुलिस की पूछताछ में पता चला अभ्यर्थियों में अधिकतर नवादा, जहानाबाद, पटना जिलों के थे. इन अभ्यर्थियों को बिहारशरीफ, पटना और बेगूसराय परीक्षा देने जाना था.

Also Read : बीपीएससी टीआरई-3 के करीब 200 परीक्षार्थियों से हजारीबाग पुलिस कर रही पूछताछ, पेपर लीक की आशंका

जांच के बाद बिहार पुलिस को भेजेंगे रिपोर्ट : पुलिस

बिहार पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन करके इसकी रिपोर्ट पटना के वरीय अधिकारियों को देंगे. बता दें कि बीपीएससी टीआरइ-3 की परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गयी थी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चली. लेकिन, पुलिस की पूछताछ की वजह से उक्त सभी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये.

बिहार पुलिस के इनपुट पर हजारीबाग में रोके गए थे अभ्यर्थी

हजारीबाग पुलिस ने बताया कि बिहार पुलिस के इनपुट पर इन उपरोक्त बसों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रोका गया था. बिहार पुलिस ने कहा था कि ये लोग परीक्षा देने जा रहे हैं. आखिर क्या वजह है कि ये लोग हजारीबाग पहुंचे हैं. इन्हें लेकर जा रहे 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. इन्हें भी अब बिहार भेजा जा चुका है.

Also Read : क्या BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक? EOU की जांच रिपोर्ट और आयोग के फैसले पर टिकी सबकी नजरें..

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola