ePaper

हावड़ा में एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, जॉयनगर के सनारिया-सिंहपाड़ा गांव में हुई घटना

Updated at : 22 Dec 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
4 People of Same Family Burnt Alive in Howrah West Bengal

आग लगने की वजह से मलबे में तब्दील कच्चा मकान. इसी मकान में 4 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत. फोटो : प्रभात खबर

4 People of Same Family Burnt Alive: हावड़ा जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी. इस घटना में दादी-पोती और पति-पत्नी जिंदा जल गये. जॉयनगर के सौरिया गांव में हुई इस की जांच में पुलिस जुट गयी है. परिवार का एक सदस्य रोजी-रोटी कमाने के लिए दूसरे राज्य में गया हुआ है.

विज्ञापन

4 People of Same Family Burnt Alive: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में एक हृदयविदारक घटना हुई है. एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गये हैं. इनमें 14 साल की बच्ची से लेकर 75 साल के बुजुर्ग शामिल हैं. हावड़ा जिले के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बुजुर्ग समेत 4 लोगों की हो गयी मौत

अधिकारी ने बताया कि हावड़ा जिले में एक घर में आग लग गयी और इसमें एक ही परिवार के 4 सदस्य जिंदा जल गये. सभी की मौत हो गयी. घटना जॉयपुर थाना क्षेत्र के सनारिया-सिंहपाड़ा गांव में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई. मृतकों की पहचान दुर्योधन दोलुई (75), उनके बेटे दूध कुमार दोलुई (40), बहू शिबानी दोलुई (38) और पोती शम्पा दोलुई (14) के रूप में हुई है.

4 People of Same Family Burnt Alive: पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और पूरा घर जलकर राख होगया. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आग लगने के कारणों की जांच कर रही पुलिस

अधिकारियों ने कहा कि कच्चे मकान में आग कैसे लगी, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है. बताया कि आग लगने के बाद दमकल के 2 वाहनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उलुबेरिया के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब था. दूध कुमार का एक बेटा भी है, जो राज्य के बाहर प्रवासी मजदूर है.

अर्धनिर्मित मकान में रहता था दोलुई परिवार

पुलिस ने बताया कि मकान अर्धनिर्मित था. इस मकान में दूध कुमार दोलुई अपने पिता दुर्योधन दोलुई, पत्नी अर्चना और नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी शम्पा के साथ रहता था. रविवार देर रात गांव में एक मेले का आयोजन हुआ था. इस मेले में दोलुई परिवार के सभी सदस्य गये हुए थे. रात को घर लौटने के बाद सभी खाना खाकर सो गये. करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि घर से आग की लपटें निकल रहीं हैं. इसी बीच गैस सिलेंडर के फटने की भी आवाज सुनी गयी. पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

लपटें इतनी भयावह थीं कि कोई बाहर न निकल सका

स्थानीय लोगों ने कहा कि आग की लपटें इतनी भयावह हो गयीं कि कोई घर से बाहर नहीं निकल सका. सभी की जलने से मौत हो गयी. खबर पाकर मौके पर दमकल विभाग के तीन इंजन पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था. चारों शवों को बुरी तरह से झुलसी हालत में घर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस को आशंका है कि घर के अंदर पटाखा भी हो सकता है.

आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. फॉरेंसिक टीम मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी. पड़ोसियों के बयान सुनने और घटनास्थल की जांच करने के बाद ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी और इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया. फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद मामला स्पष्ट होगा. चारों शव पूरी तरह से झुलस गये थे.

सुबीमल पाल, एसपी, ग्रामीण हावड़ा

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल : बीरभूम के बागटुई गांव में फिर एक परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश

बागटुई नरसंहार: विधानसभा के डिप्टी स्पीकर तक पहुंची आंच, मिहिलाल ने मीडिया के सामने किया बड़ा धमाका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola