Rain And Snowfall Alert: अगले 12 घंटे में यहां होगी बारिश और बर्फबारी, IMD अलर्ट जारी
गुलमर्ग में भारी बर्फबारी, फोटो पीटीआई
Rain And Snowfall Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण ठंड का कहर है. घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है. कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है. न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटे में कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है.
Rain And Snowfall Alert: कश्मीर में हाल ही में हुई बारिश एवं बर्फबारी के कारण रात के समय तापमान में वृद्धि और दिन में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटे के भीतर और बर्फबारी और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है. वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है.
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे
उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग एकमात्र ऐसा मौसम केंद्र रहा जहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बावजूद इस स्की रिसॉर्ट का न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक रहा. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम रिसॉर्ट सहित अन्य मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान
अधिकारी ने बताया कि रविवार को घाटी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे था. विभाग ने कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, 28 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









