भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

आक्रोश मार्च निकाला

विज्ञापन

हजारीबाग. नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला. शहर के झंडा चौक पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया. यह विरोध कार्यक्रम जिले के सभी 29 मंडलों में हुआ. जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने कहा कि संसद में इस बिल का विरोध कर विपक्षी दलों ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन आपस में जुड़े विषय हैं, लेकिन विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है. नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने विपक्ष पर तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि विपक्षी दल महिलाओं के वास्तविक सशक्तीकरण में बाधा डाल रहे हैं. कार्यक्रम में पूनम कसेरा, संगीता अग्रवाल, हेमंती देवी, रानी कच्छप, किरण देवी, बीना देवी, लवली गुप्ता, निशा देवी, सोनी देवी, सुनैना देवी, मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola