भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी : सांसद

Updated:
विज्ञापन
भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी : सांसद

स्थापना दिवस

विज्ञापन

हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए. सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया. सांसद ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने सात से 12 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान चलाने की घोषणा की. इस अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी शशि लता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें सांसद ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन सुमन कुमार व जयनारायण प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन अजीत चंद्रवंशी ने किया. हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भी संगोष्ठी व ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ. जिसमें पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अखौरी जयंत सिन्हा पेंशनर भूषण से सम्मानित

हजारीबाग. झारखंड पेंशनर कल्याण समाज की राज्य स्तरीय एक दिवसीय आम सभा सह सिल्वर जुबली समारोह में हजारीबाग शाखा के जिला सचिव अखौरी जयंत सिन्हा को पेंशनर भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. श्री सिन्हा ने इस सम्मान को जिला शाखा हजारीबाग के साथ-साथ इसके अनुमंडल शाखा बरही तथा सभी उप शाखाओं के पेंशनरों को समर्पित किया. कहा कि उन्हें जो सम्मान प्राप्त हुआ है, यह सभी के विश्वास एवं सहयोग का प्रतिफल है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola