ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Jul 2025 11:05 PM
चोरदाहा जीटी रोड पर हादसा, चतरा जिला का रहने वाला था मृतक
चौपारण. चोरदाहा जीटी रोड पर ईंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक राजदेव सिंह (29 वर्ष) चतरा जिला के राजपुर लूटा गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक अचानक विपरीत दिशा में आ गया. उसने बाइक सवार को चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया. वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










