मंगला जुलूस में लाठीचार्ज व बच्ची की हत्या को लेकर बरकट्ठा बंद असरदार

Updated:
विज्ञापन
मंगला जुलूस में लाठीचार्ज व बच्ची की हत्या को लेकर बरकट्ठा बंद असरदार

बरकट्ठा प्रखंड में मंगलवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड में मंगलवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा. यह बंद तुईयो में मंगला जुलूस के दौरान महिलाओं पर पुलिस लाठीचार्ज और विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में आयोजित किया गया. सुबह से ही बरकट्ठा बाजार और जीटी रोड स्थित क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं. व्यापारी वर्ग ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहा और आम जनजीवन प्रभावित हुआ. विधायक ने घूम-घूम कर बंद की अपील की बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों व आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन करने की अपील की. ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक जुलूस के दौरान महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश है. उन्होंने इसे निंदनीय कार्रवाई बताया. वहीं, विष्णुगढ़ प्रखंड में मासूम बच्ची की हत्या की घटना से लोग गहरे आहत हैं. दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग बंद समर्थकों ने प्रशासन से मांग की कि तुईयो मंगला जुलूस के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाये. साथ ही बच्ची की हत्या के मामले में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलायी जाये. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन मामलों में उचित कदम नहीं उठाये गये, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र होगा. हालांकि पूरे बंद के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. बंद को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल टिंकू, अनील कुमार आजाद, चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, समाजसेवी दर्शन सोनी, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, रीतलाल प्रसाद, केदार रजक, शंकर साव, सुजीत मोदी, रूपेश गुप्ता, बालेश्वर ठाकुर, प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, विजय यादव, राजकुमार यादव, उमेश मोदी, अनील मोदी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola