बरही के विद्यालयों में याद किये गये बाबा साहेब

Updated:
विज्ञापन
बरही के विद्यालयों में याद किये गये बाबा साहेब

आंबेडकर जयंती

विज्ञापन

बरही. बरही के विभिन्न विद्यालयों में आंबेडकर जयंती मनायी गयी. देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया. विद्यालय प्रबंधक विकास सिंह ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से बच्चों को अवगत कराया. मौके पर प्राचार्य कैलाश कुमार उपस्थित थे. वेक्टर क्लासेस में हुए कार्यक्रम में निदेशक दीपक गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता व न्याय की स्थापना की जा सकती है. डीएवी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने बच्चों को जाति-पाति के भेद को नहीं अपनाने व देश के संविधान पर चलने का संकल्प दिलाया. आइलेक्स पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाना चाहते थे.

कांग्रेस कार्यालय में मनी आंबेडकर जयंती

इचाक. कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता जागेश्वर प्रसाद मेहता ने की. किसान प्रदेश संयोजक दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि आजादी के बाद संविधान सभा की बैठक में कांग्रेस पार्टी ने डॉ भीमराव आंबेडकर जैसे विद्वान व्यक्ति को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया. मौके पर जिला सचिव कृष्णा कुशवाहा, मुन्ना मलिक, प्रखंड अध्यक्ष अजय गोप, मनोज मेहता, अशोक मेहता, मौलाना मुख्तार, बसंत मेहता, देवेंद्र राणा, कैलाश मोदी, अशोक ठाकुर, सतीश मेहता सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola