सामाजिक समरसता के पक्षधर थे बाबा साहेब : डॉ संतोष पांडेय

अधिवक्ता परिषद ने डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर मनाया विशेष पखवाड़ा दिवस
कटकमसांडी. अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई हजारीबाग के तत्वावधान में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर समरसता दिवस और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब के संवैधानिक मूल्यों को रेखांकित किया गया. अधिवक्ताओं ने भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री बासुदेव राणा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता कौशल कुमार ओझा ने दिया. राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक समरसता के पक्षधर थे. उन्होंने कहा था कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है. श्री पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है. जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने सम्मानजनक और कुशल समाज के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव राणा, भुवनेश्वर गोप, रामेश्वर महतो, अर्जुन साव, ईश्वरी प्रसाद, रविंद्र नाथ ओझा, सुरुचि कुमारी, कौशल्या कुमारी, रवि दुबे, विश्वनाथ दुबे, अजय कुमार सिन्हा, अरुण मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद, सतीश दुबे, सुधीर सिंह, उमाकांत शर्मा, अजय पांडेय, महेश प्रसाद, अमित मिश्रा और सहोदर प्रसाद सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










