दिनदहाड़े घर में चोरी का प्रयास
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

दो आरोपी पकड़ाये
विज्ञापन
हजारीबाग. नीलांबर-पीतांबर चौक स्थित एक घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते दो आरोपियों को लोगों ने पकड़कर कोर्रा थाना पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे दो आरोपी घर में घुस गये. उस समय घर के सदस्य अंदर ही थे. घर में अवांछित लोगों के घुसते ही घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसी क्रम में दोनों आरोपी पकड़े गये. कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि दो लोगों को पकड़कर थाना को सौंपा गया है. पूछताछ के बाद ही सत्यता सामने आयेगी. इस संबंध में थाना को आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने पर जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी.
मोबाइल टावर से केबल की चोरी
बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के पीछे स्थित मोबाइल टावर से 60 मीटर केबल की चोरी हो गयी. चोर केबल को काटकर ले गये हैं. टावर का आइडी जेएचबीआरजी 01 (आइएन 2007068) है. घटना आठ फरवरी को सुबह करीब तीन बजे की है. इस संबंध में बड़कागांव मध्य पंचायत के बसरिया मुहल्ला निवासी टावर ऑपरेटर पिंटू कुमार सोनी ने बताया कि केबल चोरी होने से लगभग 32,000 कस्टमर प्रभावित हुए हैं. 40 साइड भी डाउन हो गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










