हाइवा चालकों के साथ मारपीट, एक चालक का सिर फटा

Updated:
विज्ञापन
हाइवा चालकों के साथ मारपीट, एक चालक का सिर फटा

दो गिरफ्तार, सीबी माइंस क्षेत्र में मंगलवार की रात उत्पात

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी के सीबी माइंस क्षेत्र में मंगलवार की देर रात मारपीट की घटना हुई. इसमें हाइवा चालक उमेश साव के सिर में गंभीर चोटें आयी है. उसे प्राथमिक उपचार के बाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य चालकों को भी हल्की चोटें आयी है. चालकों ने मारपीट का आरोप पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव के समर्थकों पर लगाया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना को लेकर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे हाइवा चालकों ने ट्रांसपोर्टिंग 2.2 सड़क को जाम कर दिया. शाम करीब 4.30 बजे प्रशासन के लोग जाम स्थल पर पहुंचे. हाइवा चालकों को समझा कर जाम हटाया. हाइवा चालक मारपीट के अन्य दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहे थे. इधर इस संबंध में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कंपनी के लोगों ने ही हाइवा चालकों के साथ मारपीट की है. इस तरह की घटना से हमारे आंदोलन को समाप्त कराने की साजिश रची जा रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola