एसपी को आवेदन, कार्रवाई की मांग

इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी गायत्री देवी ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन दिया.
हजारीबाग. इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी गायत्री देवी ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन दिया. ज्ञापन में कहा कि 28 अप्रैल की देररात मेरे घर में अज्ञात अपराधियों ने सोना फुल दो जोड़ा, सोना नक केसर दो जोड़ा, सोना का नथिया एक, सोना का अंगूठी एक, चांदी का पायल दो जोड़ा, ठेला एक जोड़ा, सिकरी तीन भर का एक, चांदी का लॉकेट एक, और मोबाइल की चोरी हो गयी. लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी हुई है. इस संबंध में इचाक थाना में 29 अप्रैल 2026 को आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी मामले का उदभेदन नहीं हुआ है. उन्होंने एसपी से कार्रवाई करने की मांग की है. बरकट्ठा में आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित, एजबेस्टर सीट क्षतिग्रस्त बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुई तेज बारिश और आंधी से जन-जीवन प्रभावित हो गया. दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के साथ तेज गर्जना और हवा के बीच बारिश शुरू हो गयी. आंधी के चलने से सूर्यकुंड फीडर का बिजली आपूर्ति सेवा पूरी तरह से बाधित हो गया है. आंधी से ग्राम बड़ासिंगा निवासी आशा देवी पति रामशरण तिवारी के घर का एजबेस्टर सीट तेज आंधी में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद परिवार वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आशा देवी ने बताया कि आवास को लेकर कई बार प्रखंड मुख्यालय में लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्राम शिलाडीह निवासी रामकिशोर पांडेय ने बिजली विभाग से सूर्यकुंड फीडर की लचर विद्युत आपूर्ति को बरसात के पूर्व दुरुस्त करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










