सड़क पार करते समय ट्रक के धक्के से बुजुर्ग की मौत
Updated at : 19 Sep 2024 4:43 PM (IST)
विज्ञापन

गोरहर के समीप सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
गोरहर के समीप सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब जीटी रोड पर बगोदर की ओर से आ रहा ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. दुर्घटना में ग्राम अटका बगोदर निवासी बसंत साव (65 वर्ष) पिता नुनूचंद साव की मौत हो गयी. बसंत साव अपने रिश्तेदार के घर किसी व्यक्ति के निधन पर क्रियाक्रम में शामिल होने गोरहर गांव आये थे. घटना के बाद शव के बीच सड़क पर पड़े रहने के कारण कुछ देर के लिए जीटी रोड जाम हो गया. सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. ट्रक को गोरहर पुलिस ने पकड़ कर अपने साथ थाना ले गयी. ज्ञात हो कि पिछले दो माह में एनएच-टू पर दुर्घटना में बरकट्ठा व गोरहर थाना क्षेत्र में तीन मौतें हो चुकी है. सड़क सुरक्षा को लेकर एनएचआइ के अधिकारी से लेकर सड़क निर्माण कार्य एजेंसी कोई भी गंभीर नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




