समन्वित कार्य से ही होगी लक्ष्यों की प्राप्ति : डीसी

Updated:
विज्ञापन
समन्वित कार्य से ही होगी लक्ष्यों की प्राप्ति : डीसी

आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

विज्ञापन

हजारीबाग. आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया. कार्यक्रम में बताया गया कि अभियान के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के-5 तथा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के-6 नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों को पूर्ण किया जाना है. यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा. अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, पशु टीकाकरण एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ करना है. इसके तहत स्वास्थ्य प्रणाली, रोग निगरानी, स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा ढांचा समेत अन्य संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित की जायेगी. उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि नीति आयोग द्वारा तय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा. उन्होंने विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए सभी स्कूलों में पेयजल योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने आकांक्षी प्रखंडों में छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को समन्वय के साथ समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया. पब्लिक हेल्थ सेक्टर को मजबूत करने के लिए एमओआइसी के साथ नियमित बैठक एवं सतत मॉनिटरिंग की बात कही गयी. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों को संपूर्णता अभियान 2.0 के सभी संकेतकों की संतृप्ति की शपथ दिलायी गयी. मौके पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उप विकास आयुक्त रिया सिंह सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola