आंधी-बारिश से पोल पर गिरा पेड़, बिजली बाधित

Updated:
विज्ञापन
आंधी-बारिश से पोल पर गिरा पेड़, बिजली बाधित

बारिश के बाद कच्ची सड़कों पर कीचड़ व जल-जमाव से परेशानी

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को आंधी-बारिश से काफी नुकसान हुआ है. आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गये. विष्णुगढ़-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित आठ माइल के पास एक विशाल करंज का पेड़ उखड़कर बिजली तार व पोल पर जा गिरा. जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं तार टूटकर सड़क पर बिखर गया. इसके कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. मुख्य सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा. बारिश के बाद प्रखंड की कच्ची सड़कें बदहाल हो गयीं. सबसे खराब हालत चौथा मोड़ से हेठली बोदरा को जोड़ने वाली सड़क की है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो गया है. जिससे पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है. इस कारण बाइक और पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है. जल-जमाव और फिसलन के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola