बरकट्ठा के बुचई गांव के एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या. शव जंगल से बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुचई के एक व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ग्राम खैरा-परतकोला जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. मृतक की पहचान ग्राम बुचई बरकट्ठा निवासी संतोष कुमार यादव 29 वर्ष पिता जगदीश यादव के रूप में की है.

विज्ञापन

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुचई के एक व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ग्राम खैरा-परतकोला जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. मृतक की पहचान ग्राम बुचई बरकट्ठा निवासी संतोष कुमार यादव 29 वर्ष पिता जगदीश यादव के रूप में की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: झारखंड में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 24, सोमवार को 5 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले

मौके पर पुलिस ने मृतक की बीना नंबर वाली लाल रंग की मोटरसाईकिल बरामद की है. मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल रविवार की सुबह संतोष यादव को किसी दोस्त ने फोन कर खाने के लिए बुलाया था. रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने के बाद घरवालों ने काफी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया. सोमवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी, जहां संतोष यादव का शव पड़ा देख उसके घरवालों को जानकारी दी.

संतोष यादव कि हत्या किसी तेज धारदार हथियार से गला रेत कर की गयी है. पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर तहकीकात करने में जुट गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola