कोनरा मां भागवती मंदिर में महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

Published by :VIKASH NATH
Published at :07 May 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
कोनरा मां भागवती मंदिर में महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी

बरही पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पुराने मां भगवती मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है.

विज्ञापन

बरही. बरही पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पुराने मां भगवती मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है. इस अवसर पर सात मई से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव ने महिलाओं के सिर पर कलश रखा. लगभग पांच सौ महिलाएं सूर्यमंदिर के पास टेढ़की नदी से जल लेकर नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचीं. आचार्य जय नंदन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना की.

कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, सदस्य प्रीति गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, महायज्ञ समिति अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महासचिव राजकुमार यादव, सचिव रवि केशरी, कोषाध्यक्ष सरजू प्रसाद केशरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. अनुष्ठान का संचालन मुख्य यज्ञाचार्य जयनंदन मिश्रा महाराज और आचार्य ऋषिराज वेदव्यास मिश्रा कर रहे हैं. यजमान ब्रह्मदेव केशरी व उनकी धर्मपत्नी मालती देवी, दिवाकर प्रसाद केशरी व उनकी धर्मपत्नी सुदामा देवी तथा महेंद्र प्रसाद केशरी व उनकी धर्मपत्नी प्रेमलता देवी हैं.

यज्ञ अनुष्ठान के कार्यक्रम

8 मई को पंचांग पूजन, आचार्य ब्राह्मण वरण एवं मंडप प्रवेश के साथ हवन प्रारंभ, 9 से 11 मई तक वेदी पूजन, चंडी पाठ, हवन, आरती एवं अधिवास, 12 मई को फलाधिवास, मिष्ठाधिवास एवं घृताधिवास, 13 मई को मंडप पूजन, महास्नान व प्रतिमा नगर भ्रमण, बाद रात में सजियाधिवास, 14 मई को हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ रात्रि जागरण होगा. 15 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होंगी. साथ ही आरती, कुमारी कन्या भोजन, साधु व ब्राह्मण भोजन होगा. इसके बाद महाभंडारा होगा.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola