जमीन विवाद में मारपीट, दर्जन भर लोग घायल
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने कहा, मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में सोमवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. जिसमें दोनों पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में मो मुस्तकीम, मो मुमताज़, सकीला खातून, नुरेशा खातून, जुलेखा खातून, मो शमीम, मो इजहार, मो कलीम, मो आजाद, मो सहजाद समेत अन्य का नाम शामिल है. सभी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट की घटना घटी है. मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
बंडासिंघा गांव में मारपीट, दंपती घायल
बरकट्ठा. ग्राम बंडासिंघा में पांच अप्रैल की रात मारपीट की घटना में दंपती घायल हो गया. घायलों में राजू नायक (28 वर्ष) तथा उनकी पत्नी चमेली देवी (26 वर्ष) शामिल हैं. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.जहर खाने से किशोरी की स्थिति गंभीर
बरकट्ठा. ग्राम गंगपाचो में जहर खाने से एक 15 वर्षीय किशोरी की स्थिति गंभीर हो गयी. जिसका इलाज पांच अप्रैल की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










