विपक्ष को राज्यबदर करने की हो रही है तैयारी

Published at :05 Aug 2016 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष को राज्यबदर करने की हो रही है तैयारी

विपक्षी दलों ने की सभा. बड़कागांव में बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर साधा िनशाना, कहा बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना के सामने गुरुवार को डाक बंगला में विपक्षी दलों ने सभा की. इसकी अध्यक्षता लखिंद्र ठाकुर ने की. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर दास सरकार भू रैयतों के […]

विज्ञापन
विपक्षी दलों ने की सभा. बड़कागांव में बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर साधा िनशाना, कहा
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना के सामने गुरुवार को डाक बंगला में विपक्षी दलों ने सभा की. इसकी अध्यक्षता लखिंद्र ठाकुर ने की. मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रघुवर दास सरकार भू रैयतों के खिलाफ काम कर रही है. इसका विरोध होगा. सरकार ने योगेंद्र साव को जिला बदर किया, बाकी विपक्ष को राज्य बदर करने की तैयारी चल रही है. झारखंड सरकार व प्रशासन हमें कहां-कहां खोजती, इसलिए हमलोग खुद गिरफ्तारी देने चले आये.
ग्रामीणों के दर्द जानने के एवज में हमलोगों पर मामला दर्ज किया गया है. श्री मरांडी ने कहा: जब 2013 अधिनियम को लागू करने की मांग की जाती है, तो मुकदमा दर्ज कर दी जाती है. झारखंड में विपक्ष को संघर्ष करना चाहिए, लेकिन यहां तो सरकार ही संघर्ष कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola