बिरहोरों की करना चाहती हूं मदद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Aug 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

मिस टीन इंटरनेशनल स्टेफी पहुंचीं हजारीबाग, कहा हजारीबाग : मिस टीन इंटरनेशनल मॉडल का खिताल जीतनेवाली स्टेफी पटेल हजारीबाग आयी हुई हैं. कुम्हारटोली स्थित अपने आवास पर गुरुवार को स्टेफी का कई संस्थाओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. स्टेफी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. स्टेफी के अनुसार […]
विज्ञापन
मिस टीन इंटरनेशनल स्टेफी पहुंचीं हजारीबाग, कहा
हजारीबाग : मिस टीन इंटरनेशनल मॉडल का खिताल जीतनेवाली स्टेफी पटेल हजारीबाग आयी हुई हैं. कुम्हारटोली स्थित अपने आवास पर गुरुवार को स्टेफी का कई संस्थाओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. स्टेफी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है. स्टेफी के अनुसार वह हजारीबाग के बिरहोर बच्चों के लिए काम करना चाहती हैं.
इस दौरान उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता के सभी राउंड के अनुभव को भी साझा किया. स्टेफी ने कहा कि इस क्षेत्र में आगे और जाना है. स्टेफी के अनुसार उन्हें और उनके परिवार के लोगों को हजारीबाग के लोगों का प्यार मिला है. मौके पर हजारीबाग आर्टस एंड कल्चरल के महासचिव अनवर फिदवी, रामकिशोर सांवत, उज्जवल कुमार, तरंग ग्रुप के निदेशक अमित कुमार गुप्ता समेत परिवार के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










