चौबे में अपराधियों ने लाखों की चोरी की

Published at :02 Aug 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
चौबे में अपराधियों ने लाखों की चोरी की

बरकट्ठा : चलकुशा के चौबे गांव में अपराधियों ने एक घर से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. ग्राम चौबे निवासी डी चौधरी के मकान में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने मकान की खिड़की से प्रवेश कर घर में रखे 10 भर सोने के जेवरात, कांसे […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : चलकुशा के चौबे गांव में अपराधियों ने एक घर से लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. ग्राम चौबे निवासी डी चौधरी के मकान में शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियों ने मकान की खिड़की से प्रवेश कर घर में रखे 10 भर सोने के जेवरात, कांसे के बरतन तथा नगदी 50 हजार रुपये की चोरी कर फरार हो गये.
घटना की जानकारी घरवालों को रविवार की सुबह जगने के बाद हुई. मामले की सूचना मिलने पर चलकुशा थाना प्रभारी महेंद्र दास खोजी कुत्ते के साथ घटना स्थल पहुंच कर छानबीन में जुट गये हैं. इस बाबत डी चौधरी ने चलकुशा थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola