अजगर ने काट कर किया घायल

Published at :02 Aug 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
अजगर ने काट कर किया घायल

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा गांव के पास स्थित दहिया टोला के पास से सोमवार को एक अजगर पकड़ा गया. अजगर की लंबाई करीब आठ फीट और उसका वजन लगभग 15 किलो है. वह पास के डंडिया जंगल से गांव की ओर आ रहा था. इस क्रम में ग्रामीण उसे धर दबोचा. अजगर को […]

विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बकसपुरा गांव के पास स्थित दहिया टोला के पास से सोमवार को एक अजगर पकड़ा गया. अजगर की लंबाई करीब आठ फीट और उसका वजन लगभग 15 किलो है. वह पास के डंडिया जंगल से गांव की ओर आ रहा था. इस क्रम में ग्रामीण उसे धर दबोचा.

अजगर को पकड़ कर ग्रामीण उसे वन विभाग के हवाले करने विष्णुगढ़ पहुंचे. जहां किसी वनकर्मी के नहीं मिलने पर ग्रामीण पुन: उसे बकसपुरा ले गये. बकसपुरा में अजगर ने नंदकिशोर महतो के दाहिने हाथ में काटकर घायल कर दिया. काटने की वजह से उनके हाथों में गंभीर सूजन आ गया. ओझा गुनी उसकी झाड़-फूंक में लग गये.

बच्ची को सांप ने डंसा

बरही. ग्राम पंचमाधव की काजल कुमारी (पिता श्रवण राय) को सांप ने डंस लिया. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola