पत्थर कारोबारियों ने रेंजर पर किया हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

बरकट्ठा : बरकट्ठा में अवैध पत्थर लदी गाड़ी को पकड़ने गये बरही वन क्षेत्र के रेंजर समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों पर पत्थर कारोबारियों ने हमला कर दिया़ इस घटना में रेंजर गोपाल प्रसाद गुप्ता, एएसआई राजमणी सिंह, सिपाही सुरेंद्र बैठा, ओमनारायण पांडेय, रेशमणी दास, राजेश्वर खेरवार, अजय कुमार तथा विभूति नाथ उपाध्याय घायल हो […]
विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा में अवैध पत्थर लदी गाड़ी को पकड़ने गये बरही वन क्षेत्र के रेंजर समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों पर पत्थर कारोबारियों ने हमला कर दिया़ इस घटना में रेंजर गोपाल प्रसाद गुप्ता, एएसआई राजमणी सिंह, सिपाही सुरेंद्र बैठा, ओमनारायण पांडेय, रेशमणी दास, राजेश्वर खेरवार, अजय कुमार तथा विभूति नाथ उपाध्याय घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया जा रहा है. रेंजर गोपाल गुप्ता ने बताया कि हमला करने वाले सभी लोग अवैध पत्थर के कारोबार से जुड़े हैं. कारोबारियों की पहचान कर ली गयी है. घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध बरकट्ठा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने गए थे: जानकारी के अनुसार, बरही वन क्षेत्र के रेंजर गोपाल प्रसाद गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध पत्थर गाड़ियों पर लाद कर ले जाया जा रहा है.
इस सूचना पर बरकट्ठा थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मी संयुक्त टीम बनाकर चेचकप्पी पंचायत क्षेत्र में चल रही गाड़ियों को पकड़ने पहुंचे़ अधिकारियों ने पंचरूखी तिलैया गांव के समीप अवैध पत्थर तस्करी के काम में लगा एक हाइवा डंपर व एक जेसीबी मशीन जब्त की़ जब्त गाड़ियों को बरकट्ठा ले जाया जाने लगा़ पंचरूखी वन चेक नाका के समीप पत्थर कारोबारियों ने छापामारी दल पर हमला कर दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










