काला बिल्ला लगा कर शिक्षकों ने किया विरोध
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : माध्यमिक शिक्षक संघर्ष मोरचा जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रकट किया. 29 जुलाई को स्कूल में सभी स्थापना अनुमति एवं अनुदानित स्कूल के शिक्षक हडताल पर रहेंगे. वहीं शिक्षकों ने नौ अगस्त को राज्यपाल के समक्ष धरना देने एवं पांच सितंबर को शिक्षक दिवस […]
विज्ञापन
हजारीबाग : माध्यमिक शिक्षक संघर्ष मोरचा जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को काला बिल्ला लगा कर विरोध प्रकट किया. 29 जुलाई को स्कूल में सभी स्थापना अनुमति एवं अनुदानित स्कूल के शिक्षक हडताल पर रहेंगे. वहीं शिक्षकों ने नौ अगस्त को राज्यपाल के समक्ष धरना देने एवं पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष घेराव का निर्णय लिया.
यह निर्णय संत रॉबर्ट विद्यालय की बैठक में लिया गया. अध्यक्षता शीला मरांडी ने की. बैठक में सरकार द्वारा स्थापना अनुमति एवं अनुदानित विद्यालय की जांच कराने के निर्णय का विरोध किया गया. बैठक में गणेश महतो, मो निजामुद्दीन, सुरेश कुमार, त्रिलोकी राणा, रामलखन महतो, रमाकांत सिन्हा, रफीक खान, विजय कुमार, इमानुल कंडुलना, हसरत अली समेत काफी संख्या में निजी स्कूल के प्रतिनिधि व प्राचार्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










