पशु चिकित्सालय में छह माह से दवा नहीं, परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

इटखोरी : चार प्रखंडों (इटखोरी, पत्थलगड्डा, गिद्धौर व मयूरहंड) का इकलौता पशु चिकित्सालय में पिछले छह माह से दवा नहीं है. इससे पशु मालिकों को बाजार से जरूरी दवा खरीदनी पड़ रही है. बरसात में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित पशुअों के जरूरत की दवा कैल्सियम, बी कांप्लेक्स, ऑरल, डेक्सामिठासोन, एंटीसेप्टिक मरहम, बैंडेज, कॉटन, एंटी डायरिया […]
विज्ञापन
इटखोरी : चार प्रखंडों (इटखोरी, पत्थलगड्डा, गिद्धौर व मयूरहंड) का इकलौता पशु चिकित्सालय में पिछले छह माह से दवा नहीं है. इससे पशु मालिकों को बाजार से जरूरी दवा खरीदनी पड़ रही है.
बरसात में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित पशुअों के जरूरत की दवा कैल्सियम, बी कांप्लेक्स, ऑरल, डेक्सामिठासोन, एंटीसेप्टिक मरहम, बैंडेज, कॉटन, एंटी डायरिया व एंटी रैबीज वैक्सिन आदि नहीं हैं. जरूरी दवाअों नहीं होने से पशु मालिकों को काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर टीवीअो डॉ अनिल कुमार लुगून ने कहा कि छह माह से दवा नहीं हैं. इस वित्तीय वर्ष में दवा खरीदी नहीं गयी है. इससे जिले के अधिकारी भी वाकिफ हैं. दवा के अभाव में मुझे भी परेशानी झेलनी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










