10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Published at :29 Jul 2016 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

हजारीबाग : वन विभाग बगोदर प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के पास दस करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है. एसीबी की टीम रेंजर दिगंबर की संपत्ति का आंकलन पिछले तीन दिनों से कर रही है. एसीबी की टीम रेंजर के सभी बैंक अकाउंट, चल-अचल संपत्ति का आंकलन कर रही है. एसीबी की टीम रेंजर […]

विज्ञापन
हजारीबाग : वन विभाग बगोदर प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के पास दस करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है. एसीबी की टीम रेंजर दिगंबर की संपत्ति का आंकलन पिछले तीन दिनों से कर रही है.
एसीबी की टीम रेंजर के सभी बैंक अकाउंट, चल-अचल संपत्ति का आंकलन कर रही है. एसीबी की टीम रेंजर के घर से मिले 31.5 लाख रुपये नकद को अब तक की सबसे बड़ी जब्ती मान रही है, जबकि 10 लाख रुपये की संपत्ति से अधिक का खुलासा टीम कर चुकी है. एसीबी की टीम दिगंबर सिंह को हिरासत में लेकर सरकार से प्राप्त आय के बाद अतिरिक्त संपत्ति की जानकारी लेगी.
क्या है मामला : ज्ञात हो कि बगोदर प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के आवास पर 25 जुलाई को एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी में 31.5 लाख रुपये नकद रुपये नकद समेत कई बैंकों के पासबुक व संपत्ति के कागजात जब्त हुए थे. इसके बाद एसीबी की टीम ने उनके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.
कई अफसर जांच के दायरे में : रेंजर के घर से मिले नकद व अन्य संपत्ति जांच के बाद एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. वन विभाग के कई रेंजर का लेखा-जोखा तैयार हो रहा है.
रेंजर के पदस्थापन, सरकारी कार्य और चल-अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार हुआ है. एसीबी की टीम कई रेंजर पर आय से अधिक संपति का मामला दर्ज करने के लिए अंतिम कार्रवाई की ओर बढ़ रही है. एसीबी के कई अधिकारी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि जांच के दायरे में जो अधिकारी हैं, उनसे संबंधित तथ्य व स्थल सत्यापन, परिसंपत्ति का आंकलन तैयार हो रहा है.
सात माह में 12 आरोपियों पर हो चुकी है कार्रवाई
हजारीबाग एसीबी सेल की टीम ने जनवरी 2016 से 25 जुलाई 2016 तक भ्रष्टाचार में संलिप्त 12 पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की है. वहीं 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं लाखों रुपये बरामद किये गये हैं. हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले के भ्रष्ट अधिकारियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
सात माह में 12 अफसरों व कर्मियों पर हो चुकी कार्रवाई
पांच जनवरी, 2016 को कोर्रा टीओपी में पदस्थापित दारोगा महेंद्र राम को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया.
12 जनवरी, 2016 को हंटरगंज के सीडीपीओ अमोला झा और एक बिचौलिया सुनील यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.
चार फरवरी, 2016 को विद्युत आपूर्ति शाखा के कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.
17 मार्च, 2016 को डाडी अंचल के राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.
दो मार्च, 2016 को विष्णुगढ के बीइइओ जगदीश पासवान को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा.
पांच मार्च, 2016 को बड़कागांव के राजस्व कर्मचारी अमलाकांत दास पर एसीबी टीम ने कार्रवाई की. राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ घूस लेते पकड़ा.
11 मार्च, 2016 को पदमा के सहकारी प्रसार पदाधिकारी सुदर्शन प्रसाद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.
30 मार्च, 2016 को बड़कागांव प्रखंड के पंचायत सेवक विंदेश्वर पांडेय को घूस लेते एसीबी ने पकड़ा.
सात अप्रैल, 2016 को टाटीझरिया के लिपिक सह नाजिर विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.
पांच मई, 2016 को बरकट्ठा के पंचायत सेवक गुरुचरण सिंह को गिरफ्तार किया गया.
11 मई, 2016 को संतगावां के पंचायत सेवक खुर्शीद मियां और रोजगार सेवक विनोद कुमार को घूस लेते गिरफ्तार किया गया.
27 जुलाई, 2016 को बगोदर वन प्रक्षेत्र के रेंजर दिगंबर सिंह के घर में छापेमारी, 31.5 लाख रुपये जब्त.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola