पुरुष वर्ग में मनोविज्ञान, महिला वर्ग में इतिहास विभाग चैंपियन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : विभावि स्नातकोतर अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब मनोविज्ञान विभाग ने, जबकि महिला वर्ग का खिताब इतिहास विभाग ने जीता. अंतर विभागीय प्रतियोगिता में पीजी विभाग के आठ विभाग की टीमों ने भाग लिया. शुरुआत में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए चार क्वार्टर फाइनल, चार सेमीफाइनल एवं दो […]
विज्ञापन
हजारीबाग : विभावि स्नातकोतर अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का खिताब मनोविज्ञान विभाग ने, जबकि महिला वर्ग का खिताब इतिहास विभाग ने जीता. अंतर विभागीय प्रतियोगिता में पीजी विभाग के आठ विभाग की टीमों ने भाग लिया. शुरुआत में पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के लिए चार क्वार्टर फाइनल, चार सेमीफाइनल एवं दो फाइनल मैच हुए.
मनोविज्ञान विभाग ने राजनीतिशास्त्र विभाग को 25-23 एवं 26-24 से हराया. महिला वर्ग में इतिहास विभाग ने अर्थशास्त्र विभाग को 25-11, 25-19 से हराया. दोनों वर्गों में विजेता एवं उप-विजेता टीम को कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










