वज्रपात से युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jul 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कगांव थाना क्षेत्र के तलसवार गांव निवासी चंदन महतो(26) पिता-सिकंदर महतो की मौत वज्रपात से हो गयी. मृतक की शादी छह माह पूर्व हुई थी. बताया जाता है कि चंदन अपने पिता एवं भाई देवेंद्र महतो के साथ गांव के चुंडीमांडर स्थान में धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहा था, उसी […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कगांव थाना क्षेत्र के तलसवार गांव निवासी चंदन महतो(26) पिता-सिकंदर महतो की मौत वज्रपात से हो गयी. मृतक की शादी छह माह पूर्व हुई थी.
बताया जाता है कि चंदन अपने पिता एवं भाई देवेंद्र महतो के साथ गांव के चुंडीमांडर स्थान में धान रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहा था, उसी वक्त ठनका गिरा और उसकी मौत हो गयी. हालांकि ठनका गिरने से पिता व भाई सुरक्षित बच गये. घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










