योगेंद्र साव ने राहुल गांधी को हालत बताये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2016 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले . पूर्व मंत्री ने श्री गांधी से मिल कर झारखंड के हालात की चर्चा की. श्री साव ने राहुल गांधी को पिछले माह हुए राज्य सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा हार्स ट्रेडिंग मे शामिल होने के अलावा सरकार […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले . पूर्व मंत्री ने श्री गांधी से मिल कर झारखंड के हालात की चर्चा की. श्री साव ने राहुल गांधी को पिछले माह हुए राज्य सभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा हार्स ट्रेडिंग मे शामिल होने के अलावा सरकार द्वारा जबरन किसानो की जमीन लेने पूरे झारखंड मे पुलिसिया अत्याचार करने नक्सली संगठन टीपीसी को सरकारी संरक्षण देने के मामले को रखा.
बड़कागांव में श्री साव पर रैयतों के हक की आवाज उठाने पर सीसी एक्ट,जिला बदर और महिला बुजुर्ग व बच्चों पर लाठी और गोली चलाने एंव घर में घुस कर महिलाओं को अपमानित करने जैसे मामलों को विधान सभा में उठाने पर सरकार द्वारा जबाब देने और गलत जबाब देने की बात विस्तार से बताते हुए एक पत्र भी सौंपा .
पूरी बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने लोक सभा मे मामले को उठाने और सत्र के बाद बड़कागांव आने का आश्वासन दिया. राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन से जुड़े पार्टी को मजबूत करने जैसे सवाल पूछे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










