दुर्घटना में एक की मौत, नौ घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2016 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : बरही में जीटी रोड पर पंच माधव पेट्रोल पंप के पास पिकअप वैन (जेएच-11 जे/8445) व ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गिरिडीह के देवरी स्थित राय ग्राम निवासी गौरी राय (45) की मौत हो गयी. घटना में नौ लोग घायल हो गये़ घटना शुक्रवार देर रात 1.45 बजे की है. घायलों को […]
विज्ञापन
बरही : बरही में जीटी रोड पर पंच माधव पेट्रोल पंप के पास पिकअप वैन (जेएच-11 जे/8445) व ट्रक के बीच सीधी टक्कर में गिरिडीह के देवरी स्थित राय ग्राम निवासी गौरी राय (45) की मौत हो गयी. घटना में नौ लोग घायल हो गये़ घटना शुक्रवार देर रात 1.45 बजे की है. घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़
बताया जाता हे कि पिकअप वैन का एक्सल टूट गया था. इससे वह अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकरायी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वैन में फंसे घायलों को निकाला व बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया़ सभी लोग देवरी गिरिडीह से बाराच शिवगंज मवेशी खरीदने जा रहे थे.
घायलों के नाम: भीखारी ठाकुर, नकुल राय, दशरथ राय, बरुण राय, किशुन राय, दिलीप राय, इंद्रदेव राय, नरेश राय (सभी ग्राम रायडीह देवरी), सुनील राय, व विरेंद्र शर्मा शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










