यूनियन की नीतियों को कुचलना चाहती है सरकार

Published at :24 Jul 2016 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
यूनियन की नीतियों को कुचलना चाहती है सरकार

हजारीबाग : एलआइसी बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल का 25वां तीन दिवसीय वर्षगांठ शनिवार को मनाया गया. नगर भवन में इसका विधिवत उदघाटन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानुल्लाह खान ने किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एलएन गुप्ता ने की. वहीं संचालन एनके प्रसाद ने किया. समारोह में बीमा कर्मचारी संघ के अलग-अलग […]

विज्ञापन
हजारीबाग : एलआइसी बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल का 25वां तीन दिवसीय वर्षगांठ शनिवार को मनाया गया. नगर भवन में इसका विधिवत उदघाटन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानुल्लाह खान ने किया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एलएन गुप्ता ने की. वहीं संचालन एनके प्रसाद ने किया. समारोह में बीमा कर्मचारी संघ के अलग-अलग 19 शाखाओं के लगभग सात सौ प्रतिनिधियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार सीटू ने किया.
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमानुल्लाह खान ने कहा कि हजारीबाग बीमा कर्मचारी संघ ने अपने 25 वर्ष का सफर पूरा किया है. इस दौरान इन्होंने कई लड़ाई लड़ी. अध्यक्ष ने एलआइसी के 60 वर्ष पूरा होने पर एलआइसी में उतार चढ़ाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि 1980-81 में एलआइसी को विघटित करने के लिए तत्कालीन सरकार ने मोरचा खोला था, लेकिन संघ ने इसका मुकाबला किया. सरकार को प्रस्ताव वापस लेने पड़े. उन्होंने कहा कि आज एलआइसी दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्थान के रूप में उभर कर सामने आया है.
42 करोड़ से अधिक इसके पॉलिसीधारक हैं. पांच करोड़ की पूंजी से शुरू किया गया यह कारोबार 60 वर्षों में 22 लाख करोड़ की परिसंपत्ति तक पहुंचा है. उन्होंने सत्ता में आये भाजपा सरकार के आर्थिक नीतियों का विरोध किया. कहा कि आर्थिक सुधार को लेकर जो बातें सरकार कर रही है उसका फायदा आम लोगों को नहीं मिल रहा है.
समेलन को संघ के पटना डिवीजन महासचिव ओमप्रकाश, महिला समिति की गीता शांत, एनजी बारिक, त्रिनाथ दोरा, वीरचंद सिंह, आरबी सिंह, सुधांशु शेखर, अमित मैथी, प्रीत मुखर्जी, जेपी सिंह, रामविलास सिंह, एसके राम, अमरकांत सिंह, बिल्टू कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. इससे रैली नगर भवन से निकाली गयी. धन्यवाद ज्ञापन संघ के महासचिव महेंद्र किशोर प्रसाद ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola