विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन हुआ. जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ विधायक मनीष जायसवाल, सिविल सजर्न डॉ हिमांशु भूषण बरवार, एसीएमओ रूबी लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. पखवारा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि देश का विकास […]
विज्ञापन
हजारीबाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन हुआ. जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ विधायक मनीष जायसवाल, सिविल सजर्न डॉ हिमांशु भूषण बरवार, एसीएमओ रूबी लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. पखवारा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा.
विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि देश का विकास जनसंख्या के आगे बौना पड़ जाता है. पर्यावरण असंतुलन, उग्रवाद, अशिक्षा, दंपतियों में आपसी विवाद एवं संसाधन के दोहन का सबसे प्रमुख कारण जनसंख्या वृद्धि है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वषों पूर्व ‘हम दो-हमारे दो’ का नारा देकर व्यापक प्राचार-प्रसार शुरू किया, जो कारगर साबित हुआ. विश्व जनसंख्या दिवस पर भारत सरकार की यह मुहिम निश्चित रूप से परिवार नियोजन में लोगों को जागरूक करने में सफल होगी. उन्होंने सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था पर कहा कि डॉक्टर, अस्पताल कर्मी एवं पॉलटिशियन सभी जन सेवा के स्रोत है.
सभी को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए. सदर अस्पताल में संसाधन रहने के वावजूद गांव-देहात के भोली भाली ग्रामीणों को बहला-फुसला कर बिचौलिया बाहर का रास्ता दिखा देते हैं. इसके लिए विधायक ने सिविल सर्जन से सदर अस्पताल कैंपस में एक हेल्प-डेस्क लागाने का आग्रह किया, ताकि गरीब-गुरबे लोग आसानी से इलाज करा सके. बिचौलिया प्रथा खत्म हो. उन्होंने डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों से भी आग्रह किया की मरीजों के साथ मानवीय संवेदना के अनुरूप व्यवहार करें. श्री जायसवाल ने कहा कि आप सेवा भाव से कार्य करें आपकी हर समस्या का समाधान होगा.
सिविल सजर्न डॉ हिमांशु भूषण बरवार ने कहा कि जनसंख्या विस्फोटक रूप धारण कर चुका है. इसे रोकने के लिए व्यापक जागरूकता की जरूरत है. कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव में परिवार नियोजन की जागरूकता को फैलाने का कार्य करेंगे. समारोह में स्वागत भाषण प्रभारी डीएस डॉ शंकर राम दांगी एवं धन्यवाद ज्ञापन एसीएमओ डॉ रूबी लकड़ा ने किया.
मौके पर डीएलओ मधुबाला राणा, डीटीओ डॉ गोपाल दास, डीएमओ डॉ विजया भेंगरा, डॉ वृंदा राम, महिला चिकित्सक डॉ स्नेहलता, एनआरएचएम कर्मी नीरज, अखिलेश, विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










