योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : झारखंड 22 बटालियन एनसीसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर मैदान में योगा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन कर्नल मुकेश भटनागर ने किया, जबकि संचालन पतंजलि योग समिति के आचार्य सुबोध कुमार एवं चांदनी ने किया. योगा प्रात: सात से आठ बजे तक चला. इसमें […]
विज्ञापन
हजारीबाग : झारखंड 22 बटालियन एनसीसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर मैदान में योगा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन कर्नल मुकेश भटनागर ने किया, जबकि संचालन पतंजलि योग समिति के आचार्य सुबोध कुमार एवं चांदनी ने किया. योगा प्रात: सात से आठ बजे तक चला. इसमें एनसीसी के 800 कैडेटों ने भाग लिया. हजारीबाग मुख्यालय के अलावा बटालियन के निर्देश पर रामगढ़, कोडरमा, सिंगरावा, चौपारण, तिलैया,गिरिडीह व गोमिया में भी योगा कार्यक्रम किया गया.
बीएसएफ में योग दिवस मनाया : हजारीबाग. सीमा सुरक्षा बल, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय की ओर से मेरू कैंप में योगा किया गया. योग प्रशिक्षकों की ओर से जवानों को योगा की जानकारी दी. शिविर में कहा गया कि योग से मानसिक तनाव कम होता है. शरीरिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्स्रहता है. शिविर में महानिरीक्षक पीसी शर्मा के अलावा काफी संख्या में जवानों हिस्सा लिया. वहीं रांची मोरहाबादी मैदान में अयोजित योग शिविर में कैंप से पांच अधिकारी, 28 अधीनस्थ अधिकारी एवं 70 अन्य संवर्ग के कर्मियों ने हिस्सा लिया.
सरस्वती शिशु विदया मंदिर में योगा दिवस : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाबूगांव कोर्रा में स्कूल की छात्र छात्राओं ने योगा शिविर में योगाभ्यास किया. प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने बताया कि योग से मन और तन स्वस्थ्य रहता है. मांसपेशियां मजबूत होती हैं. शिविर में स्कूल के शिक्षक एवं सभी छात्रों ने भाग लिया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने योगाभ्यास किया. प्रधानाचार्य उमेश प्रसाद, संजय उपाध्याय, बद्री नारायण प्रजापति, ओमप्रकाश मिश्र, ललिता राणा ने योग से होनेवाले लाभ की जानकारी दी.
अजमा एजुकेशन में योगाभ्यास किया : अजमा एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संजय सरवर की अध्यक्षता में योगा कार्यक्रम किया गया. इसमें सुखदेव प्रजापति, संजय अग्रवाल, कासिफ रजा, खालिद अनवर, आफताब अंसारी, वीरेंद्र महतो, मिथुन मलिक, रजी अहमद,दीप नारायण यादव एवं दीपक कुमार ने योगाभ्यास किया.
ग्लोबल इंडियन स्कूल में योगा : ग्लोबल इंडियन स्कूल में योगा दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ. योगा में स्कूल के बच्चों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहयोग किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वीजे वर्गीस, प्रबंधक इनामुल हक, शिक्षिका बबीता व फरहा ने सहयोग किया.
नाई समाज को दी गयी योग की जानकारी : हुरहुरू नाई समाज की बैठक हुरहुरू में हुई. बैठक में समाज के लोगों को योग शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गयी. मौके पर गोपाल ठाकुर, मुकेश ठाकुर,मोहन ठाकुर, राजेश, दिलीप, संज, पप्पू, विकास रंजन, विदया देवी, ललिता देवी, मुनी देवी, मालती देवी, सुमा देवी, सोनी देवी, अनिता देवी समेत काफी संख्या में पुरुण एवं महिला मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










