बॉयोमेट्रिक सिस्टम फिर से होगा बहाल

Published at :22 Jun 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
बॉयोमेट्रिक सिस्टम फिर से होगा बहाल

हजारीबाग : विभावि का बायोमैट्रिक सिस्टम को बहाल करने के लिये कुलपति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यालय, विभाग एवं कॉलेजों में यह सिस्टम जल्द बहाल होगा. कुलपति ने सभी संकाय अध्यक्षों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी है. विभावि मुख्यालय एवं विभागों में दो वर्ष पूर्व बॉयोमैट्रिक सिस्टम लगाया गया, लेकिन सिस्टम फेल है. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : विभावि का बायोमैट्रिक सिस्टम को बहाल करने के लिये कुलपति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यालय, विभाग एवं कॉलेजों में यह सिस्टम जल्द बहाल होगा.
कुलपति ने सभी संकाय अध्यक्षों को इसकी जिम्मेवारी सौंपी है. विभावि मुख्यालय एवं विभागों में दो वर्ष पूर्व बॉयोमैट्रिक सिस्टम लगाया गया, लेकिन सिस्टम फेल है. पूर्व में सभी कर्मचारी मशीन अपना अंगूठा लगा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करते थे. इसमें कर्मचारी के आने जाने का समय दर्ज होता था. मशीन को इसलिए लगाया गया था, क्योंकि इसी के आधार पर कर्मचारियों का वेतन भुगतान होना था. कुछ दिन तक यह सिस्टम सुचारू रहा, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह सिस्टम फेल हो गया. अब कुलपति प्रो गुरदीप सिंह ने इस सिस्टम को दोबारा बहाल करने के लिये पदाधिकारियों को निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola