प्रशासन को दिया अल्टीमेटम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2016 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने की बैठक विष्णुगढ : राबबंदी को लेकर रविवार को 10 गांवों की महिलाओं की बैठक विष्णुगढ़ उरि मैदान में हुई. अध्यक्षता बनासो पंचायत मुखिया लक्ष्मी देवी ने की. वहीं संचालन कुसुंभा के पूर्व मुखिया जगरनाथ महतो ने किया. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण समाज का माहौल बिगड़ रहा […]
विज्ञापन
शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने की बैठक
विष्णुगढ : राबबंदी को लेकर रविवार को 10 गांवों की महिलाओं की बैठक विष्णुगढ़ उरि मैदान में हुई. अध्यक्षता बनासो पंचायत मुखिया लक्ष्मी देवी ने की. वहीं संचालन कुसुंभा के पूर्व मुखिया जगरनाथ महतो ने किया. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण समाज का माहौल बिगड़ रहा है.
आये दिन झगड़ा व मारपीट की नौबत आती है. ऐसी स्थिति में महिलाएं भी प्रताड़ित होती हैं. बच्चों को भी परेशानी होती है. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होती है. मौके पर क्षेत्र में पूर्ण रूप से शराबबंदी की बात कही गयी. बैठक के उपरांत नारेबाजी करते हुए महिलाएं थाना पहुंचीं और पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर 10 दिनों के अंदर अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट करने की मांग की. वहीं शराब कारोबारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की.
महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी. मौके पर देवंती देवी, मंगरी देवी, शकुंतला देवी, भगीया देवी, ननकी देवी, फूलवा देवी, पतिया देवी, उर्मिला देवी, भुनेश्वरी देवी, चिंता देवी, धानेश्वरी देवी, मुखिया दामोदर महतो, हीरामन महतो, पंसस जितेन्द्र भास्कर, नुनूचंद महतो, दुलारचंद प्रसाद, बिनोद बिहारी महतो, बच्चन राम मेहता, करीमुद्दीन अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










