इचाक से 3500 पीस डेटोनेटर बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित डुमरौन गांव से पुलिस ने 3500 पीस डेटोनेटर बरामद किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लहरियाटांड़ में गड्ढे में छुपा कर डेटोनेटर को रखा गया था. उन्होंने बताया कि डुमरौन गांव का मंटू मेहता ही […]
विज्ञापन
इचाक : हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित डुमरौन गांव से पुलिस ने 3500 पीस डेटोनेटर बरामद किया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लहरियाटांड़ में गड्ढे में छुपा कर डेटोनेटर को रखा गया था. उन्होंने बताया कि डुमरौन गांव का मंटू मेहता ही डेटोनेटर की सप्लाई करता है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जायेगी.
मंटू ने ही गांव के प्रेम मेहता, अशोक मेहता, लालजी मेहता व उमेश मेहता को डेटोनेटर दिया था. विस्फोटक पदार्थ को प्रेम मेहता के ही ऑल्टो कार से लाया गया था. इसका उपयोग अवैध पत्थर उत्खनन के लिए किया जाने वाला था. इस मामले में एक अज्ञात समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आठ जून को मंगुरा मोड़ के पास इचाक पुलिस ने चार हजार पीस डेटोनेटर जब्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










