डायन और भूत मामले में मारपीट, दर्जनों घायल

Published at :14 Jun 2016 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
डायन और भूत मामले में मारपीट, दर्जनों घायल

बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ढेंगा कदमडीह गांव में डायन-भूत को लेकर एक ही जाति के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इससे दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों में पांच की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर […]

विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव थाना क्षेत्र के ढेंगा कदमडीह गांव में डायन-भूत को लेकर एक ही जाति के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इससे दर्जनों लोग घायल हो गये. घायलों में पांच की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उन्हें बड़कागांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. रेफर होने वालों में दौलत महतो,गणोश महतो, सुगिया देवी, अनिता देवी एवं निर्मल महतो शामिल हैं.
वहीं दोनों गुटों की ओर से बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. कांड सांख्यि 157/16 में हरी महतो सहित कुल 16 लोग नामजद हैं. इसमें धारा 323, 324, 341, 307 34 डायन अधिनियम दर्ज है. वही कांड संख्या 158/16 धारा 327, 341, 34 भादवि एवं 34 डायन अधिनियम के तहत गणोश महतो सहित सात लोग नामजद आरोपी बनाये गये हैं.
कुसुंभा जंगल से अज्ञात शव मिला
थाना क्षेत्र के कुसुंभा एनटीपीसी के टीपी-सात एरिया से एक अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है. कटकमदाग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है. इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने बताया कि शव को पहचान के लिए रखा जायेगा. पुलिस अपने स्तर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola