शराबबंदी के लिए महिलाओं की रैली, बर्तन तोड़े

Published at :11 Jun 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी के लिए महिलाओं की रैली, बर्तन तोड़े

कटकमसांडी : प्रखंड के छड़वा, गदोखर व रोमी गांव में देसी शराब बनाने व बेचने के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हुए और अभियान चलाया. इस दौरान प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, जिप सदस्य रूबी खातून, मुखिया साजदा खातून, पंसस इशरत जहां के नेतृत्व में गांव की महिलाएं सड़क पर उतरीं और टोलों में जाकर शराब को बंद […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : प्रखंड के छड़वा, गदोखर व रोमी गांव में देसी शराब बनाने व बेचने के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद हुए और अभियान चलाया. इस दौरान प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, जिप सदस्य रूबी खातून, मुखिया साजदा खातून, पंसस इशरत जहां के नेतृत्व में गांव की महिलाएं सड़क पर उतरीं और टोलों में जाकर शराब को बंद करने के नारे लगाये. वहीं शराब की बिक्री बंद करने की चेतावनी दी.
इस दौरान रास्ते में पड़नेवाले दुकानों से शराब, गुटका एवं सिगरेट को निकाल कर जला दिया गया. वहीं शराब बनाने के बर्तन को भी तोड़ा गया. मुखिया साजदा खातून ने कहा कि शराब पीकर लोग घर परिवार की जिंदगी को खतरे में डाल रहे है. प्रमुख ने कहा शराब के कारण ही घर में कलह होता है. इससे बच्चों पर असर पड़ रहा है. घरों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है.
शरीर के लिए भी शराब नुकसानदायक है. पंसस इशरत जहां ने कहा कि प्रखंड के 18 पंचायतों में शराब के विरुद्ध क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. मौके पर उप-मुखिया आयूब अंसारी, मिसबाहुल हक, अकबर अंसारी, वार्ड सदस्य छोटू राम, गीता देवी, सबाना खातून, जुबैदा खातून, परमेश्वर महतो, कंचनपुर के पंसस अर्जुन महतो, लक्ष्मण महतो, जागेश्वर महतो, भोला यादव, बरगड्डा वार्ड सदस्य निभा ठाकुर, कौशल्य देवी, कबूतरी देवी समेत सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे. आंदोलन में पेलावल ओपी प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, एएसआइ सरयू पासवान दल-बल के साथ चल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola