यूनियन बैंक के सीएमडी कल आयेंगे हजारीबाग

Published at :10 Jun 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
यूनियन बैंक के सीएमडी कल आयेंगे हजारीबाग

हजारीबाग : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी अरुण तिवारी 11 जून को हजारीबाग आयेंगे. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की उपस्थिति में वह विश्वविद्यालय सभागार में वृहद लोन मेला में हिस्सा लेंगे. मुंबई से सीएमडी 10 जून को रांची पहुंचेंगे. वहां झारखंड स्तरीय बैंक अधिकारियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श करेंगे. इसके बाद हजारीबाग पहुंचेंगे. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी अरुण तिवारी 11 जून को हजारीबाग आयेंगे. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की उपस्थिति में वह विश्वविद्यालय सभागार में वृहद लोन मेला में हिस्सा लेंगे.
मुंबई से सीएमडी 10 जून को रांची पहुंचेंगे. वहां झारखंड स्तरीय बैंक अधिकारियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श करेंगे. इसके बाद हजारीबाग पहुंचेंगे.
यूनियन बैंक, पेलावल शाखा के वरीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि वृहद लोन मेला में मुद्रा लोन छोटे-छोटे उद्यमियों के बीच वितरण होगा. प्रधानमंत्री जन-धन सुरक्षा योजना, फसल बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और स्टैंडअप इंडिया के तहत लाभुकों को सुविधाएं व ऋण उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम में यूनियन बैंक के जोनल हेड, कोलकाता सुनील कुमार गुप्ता, रिजनल हेड रांची, तपन चक्रवर्ती और सभी बैंक के अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
जयंत सिन्हा व सीएमडी कर सकते हैं कई घोषणा
हजारीबाग जिले में यूनियन बैंक की मात्र पांच शाखा पेलावल, अन्नदा कॉलेज, चट्टी बारियातू, केरेडारी और बरही में है. शहर में यूनियन बैंक की नयी शाखा खोलने की घोषणा हो सकती है. यूनियन बैंक की ई-गैलेरी अब तक शहर में नहीं है. यूनियन बैंक के सिर्फ दो ब्रांच हैं. शहर के महत्वपूर्ण स्थान व शिक्षा हबवाले क्षेत्रों में एटीएम लगाने की घोषणा हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola