मोदी चाय, जेटली पकौड़ा व जयंत मिनरल वाटर बेचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसािययों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से शुल्क बढ़ोतरी का विरोध किया. संघ में मोदी ब्रांड टी व जेटरी ब्रांड पकौड़े की बिक्री की, जिसकी चर्चा शहर में खूब हुई. हजारीबाग : स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने अनिश्चिकालीन बंद के छठे दिन अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया. स्वर्ण व्यवसायियों ने बंगाली दुर्गा स्थान […]
विज्ञापन
हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसािययों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से शुल्क बढ़ोतरी का विरोध किया. संघ में मोदी ब्रांड टी व जेटरी ब्रांड पकौड़े की बिक्री की, जिसकी चर्चा शहर में खूब हुई.
हजारीबाग : स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने अनिश्चिकालीन बंद के छठे दिन अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया. स्वर्ण व्यवसायियों ने बंगाली दुर्गा स्थान के पास चाय-पकौड़ी एवं मिनरल वाटर की दुकान लगायी.
यहां व्यवसायियों ने चाय को मोदी टी, पकौड़ी को जेटली पकौड़ी एवं मिनरल बोतल बंद पानी को जयंत मिनरल वाटर का नाम दिया और बिक्री की. वहीं अतिरिक्त उत्पाद शुल्क और पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध किया. इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी उपभपोक्ताओं को परेशान करनेवाले काला कानून समाप्त करो..नहीं चलेगा इंस्पेक्टर राज.. जैसे नारे लगा रहे थे.
इस दौरान छठे दिन भी सोने-चांदी की दुकानें बंद रही. संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र लाल, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र लाल, कार्यक्रम संयोजक विजय केसरी ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को पैक्स भेजा और देश भर में चल रहे आंदोलन को समाप्त करने लिए हठधर्मिता का त्याग करने और आभूषण विक्रेताओं को सम्मानजनक तरीके से कारोबार करने देने की मांग की.
स्वर्ण व्यवसायियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के वक्तव्य कि ज्वेलर्स के यहां नहीं जायेगा उत्पाद इंस्पेक्टर और 12 करोड़ रुपये के सालाना टर्न ओवर करनेवाले स्वर्ण व्यवसायी उत्पाद शुल्क की परिधि में नहीं आयेंगे. इसे धोखा और छलावा किया. मौके पर विमल सोनी, विक्रम सोनी, राकेश सोनी, विशाल सोनी व राजेश वर्मा समेत काफी संख्या में स्वर्ण व्यवसायी विरोध में शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










