छात्र घायल, गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग शनिवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग में पीरटांड़ का विशाल कुमार रजक घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. हजारीबाग : गिरिडीह के पीरटांड़ निवासी विशाल कुमार रजक को 12 मार्च की देर रात आनंदपुरी मुहल्ले में गोली मार दी गयी, जिससे वह […]
विज्ञापन
वारदात. बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग
शनिवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों की फायरिंग में पीरटांड़ का विशाल कुमार रजक घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
हजारीबाग : गिरिडीह के पीरटांड़ निवासी विशाल कुमार रजक को 12 मार्च की देर रात आनंदपुरी मुहल्ले में गोली मार दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. घायल स्थिति में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में भरती युवक का फर्द बयान रांची के बरियातू थाना पुलिस ने लिया है. गोली विशाल के सीने में लगी है.
युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. कोर्रा टीओपी के पुलिस पदाधिकारी विजय राय के अनुसार 12 मार्च की देर रात विशाल अपने मित्र अमित से मिलने गया था. वह आनंदपुरी के एक लॉज में रहता है. विशाल कृष्णापुरी के चितरंजन द्वाकर के मकान में किराये पर रहता है.
अमित ने पुलिस को बताया कि दोनों आनंदपुरी में एक गली में खड़े होकर बात कर रहे थे, उसी वक्त बाइक से दो युवक गली से गुजरे. इसी क्रम में गोली चली, जो विशाल को लगी और वह गिर गया. इसके बाद अमित ने शोर मचाया. इसके बाद लॉज के अन्य छात्र वहां पहुंचे, जिसके बाद उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाया गया. इधर, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है. जांच के क्रम में पुलिस ने आनंदपुरी लॉज की तलाशी भी ली, लेकिन वहां पुलिस को कुछ नहीं मिला. आसपास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी.
गुस्साये छात्रों ने अस्पताल में किया हंगामा
घटना के बाद जब छात्र विशाल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, तो ओपीडी में चिकित्सक नहीं थे. इससे गुस्साये छात्रों ने दरवाजे का शीशा तोड़ दिया. छात्रों के अनुसार ओपीडी ड्यूटी पर कोई चिकित्सक नहीं थे. काफी शोर शराबे के बाद चिकित्सक पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच कर कहा कि विशाल के सीने में गोली फंसी है. उसे रिम्स ले जाने की सलाह दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










