कोनार महोत्सव का आगाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

महोत्सव. रैली में शामिल हुए समाज के सभी वर्ग के लोग कोनार महोत्सव को लेकर हजारीबाग में उत्साह का माहौल है. रविवार को महोत्सव को लेकर रैली निकाली गयी, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया. हजारीबाग : शहर में रैली के साथ कोनार महोत्सव का आगाज हजारीबाग में रविवार से हो गया. रैली […]
विज्ञापन
महोत्सव. रैली में शामिल हुए समाज के सभी वर्ग के लोग
कोनार महोत्सव को लेकर हजारीबाग में उत्साह का माहौल है. रविवार को महोत्सव को लेकर रैली निकाली गयी, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया.
हजारीबाग : शहर में रैली के साथ कोनार महोत्सव का आगाज हजारीबाग में रविवार से हो गया. रैली में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व शहरवासी शामिल हुए और स्वच्छता के नारे लगाये. रैली में स्वच्छता ही हजारीबाग की पहचान बने… आओ मिल कर शहर को हरा भरा बनायें… गंदगी दूर भगायें..मेक इन हजारीबाग से खुशहाली लायें…जैसे नारे लगाये जा रहे थे. स्कूली बैंड की धून से शहर का नजारा बदला हुआ था.
रैली में विधायक मनीष जायसवाल, डीसी मुकेश कुमार, डीडीसी राजेश पाठक, एसडीओ अनुज प्रसाद, नगर पर्षद अध्यक्ष अंजली कुमारी, उपाध्यक्ष आनंद देव, वार्ड पार्षद काजल मुखर्जी, मो नसीम, प्राचार्य अशोक कुमार, रेडक्रॉस के सचिव नीरज पासवान समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी, विभिन्न समाज के पदाधिकारी कैप पहन कर रैली में शामिल हुए थे. शहर के लोग भी कोनार महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं. शहरवासियों भी बड़ी हस्तियों के स्वागत को लेकर तैयार हैं. वहीं शहर में स्वच्छता अभियान भी चल रहा है. पेंट माई सीटी ने शहर को अलग पहचान दिया है.
हो रही है सोहराय पेंटिंग : शहर में पेंट माई सीटी अभियान के तहत चहारदीवारी में कोहबर व सोहराय पेटिंग अभियान के रूप में चल रहा है. शहर के गाड़ीखाना की दीवारों पर भी महिलाएं पेटिंग कर रही हैं. सभी स्कूलों, कॉलेजों व कार्यालयों की चहारदीवारी पर पेटिंग दिख रही है. स्थानीय कलाकार समाहरणालय के मुख्यद्वार के आसपास की चहारदीवारी में झारखंड की संस्कृति को दीवारों पर उकेर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










