इचाक : टिंबर में छापेमारी, लकड़ी के बोटे बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Mar 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

इचाक : प्रखंड के दरिया व जोगीडीह गांव में वन विभाग ने दो टिंबरों में छापेमारी की. छापेमारी में टिंबर के आसपास छिपा कर रखे गये सखुआ लकड़ी के बोटे के जब्त किया गया. ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व के लोग अज्ञात वाहन से अक्सर लकड़ी की तस्करी करते हैं. ग्रामीणों […]
विज्ञापन
इचाक : प्रखंड के दरिया व जोगीडीह गांव में वन विभाग ने दो टिंबरों में छापेमारी की. छापेमारी में टिंबर के आसपास छिपा कर रखे गये सखुआ लकड़ी के बोटे के जब्त किया गया. ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व के लोग अज्ञात वाहन से अक्सर लकड़ी की तस्करी करते हैं. ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाने पर धमकी भी दी जाती है.
यह कारोबार वनकर्मी के मिलीभगत से चलायी जा रही है. छापेमारी में विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी केके राय, वनपाल पतरस नाग, वनरक्षी धुपलाल गोप, जीतन राम एवं रतन पांडेय शामिल थे.वन क्षेत्र पदाधिकारी केके राय ने बताया कि दरिया एवं जोगीडीह में चल रहे लकड़ी के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी हुई. इस दौरान सखुआ का 15 बोटा बरामद हुआ. लकडी किसकी थी इसका पता नही चल पाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 100 बोटे की बरामदगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










