ऑटो के धक्के से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ स्थित अमृतनगर के निकट एक अॉटो (जेएच-02वी-3628) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के पकार गांव निवासी अशोक कुमार राणा (पिता धनुष प्रसाद राणा) के रूप में हुई. अॉटो समेत चालक को मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी बिरजू […]
विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग-विष्णुगढ़ पथ स्थित अमृतनगर के निकट एक अॉटो (जेएच-02वी-3628) की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के पकार गांव निवासी अशोक कुमार राणा (पिता धनुष प्रसाद राणा) के रूप में हुई.
अॉटो समेत चालक को मुफस्सिल पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने कहा कि अॉटो चालक जिनगा गांव निवासी निर्मल प्रसाद ने मजदूर को धक्का मारा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद वह शव को अॉटो पर लाद कर अन्यत्र ले जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने सिलवार के निकट अॉटो को पकड़ा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










