विवाहिता की हत्या प्राथिमकी दर्ज

Published at :03 Mar 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या प्राथिमकी दर्ज

बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में एक विवाहिता की दहेज को लेकर जहर देकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर ग्राम करनोडीह सरिया-गिरिडीह निवासी सहदेव सिंह ने बरकट्ठा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनकी पुत्री उर्मिला देवी की शादी लगभग पांच […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : थाना क्षेत्र के घंघरी गांव में एक विवाहिता की दहेज को लेकर जहर देकर हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर ग्राम करनोडीह सरिया-गिरिडीह निवासी सहदेव सिंह ने बरकट्ठा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनकी पुत्री उर्मिला देवी की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व ग्राम घंघरी निवासी रोहित सिंह-पिता भुनेश्वर सिंह से हुई थी. शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया जाने लगा.
ससुरालवाले हमेशा 50 हजार रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थ़े. पिता के अनुसार ससुरालवालों ने एक फरवरी को जहर खिला कर उसकी हत्या की है. मामले में उर्मिला के पति रोहित सिंह़, ससुर भुनेश्वर सिंह एवं सास तुरो देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बरकट्ठा थाने में मामला दर्ज किया गया है. इधर, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola