फाल्गुन में 14 दिन बजेगी शहनाई

Published at :01 Mar 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
फाल्गुन में 14 दिन बजेगी शहनाई

हजारीबाग : फाल्गुन माह में 14 दिन शादी की शहनाई बजेगी. वहीं कृष्ण पक्ष में 12 दिन, जबकि शुक्ल पक्ष में मात्र दो दिन ही शादी का शुभ मुहूर्त बन रहा है. हर्षिकेश पंचांग के अनुसार 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11 मार्च का विवाह शुभ लग्न बन रहा है. इसके बाद फाल्गुन […]

विज्ञापन
हजारीबाग : फाल्गुन माह में 14 दिन शादी की शहनाई बजेगी. वहीं कृष्ण पक्ष में 12 दिन, जबकि शुक्ल पक्ष में मात्र दो दिन ही शादी का शुभ मुहूर्त बन रहा है. हर्षिकेश पंचांग के अनुसार 1, 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11 मार्च का विवाह शुभ लग्न बन रहा है.
इसके बाद फाल्गुन शुक्ल षष्ठी तिथि यानी 14 मार्च को कुंभ राशि से सूर्य मीन राशि में प्रवेशकर जायेंगे. ऐसी स्थिति में मीन (खरवास) दोष के कारण विवाह कार्य एक माह के लिए थम जायेंगे. बरगड्डा (बहिमर) गांव के आचार्य पंडित तुलसी दत्त शास्त्री ने कहा कि लग्न में शादी विवाह होने से धन सौभाग्य की वृद्धि होती है. जीवन में सुख शांति प्राप्त होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola