शराब दुकान की नीलामी एक को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Feb 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : देसी व विदेशी शराब दुकानों की नीलामी एक मार्च को उपायुक्त सभागार में होगी. 68 दुकानों के लिए 2299 आवेदनों की खरीद हुई है. इससे कुल 4.23 करोड़ छह हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. 23 ग्रुपों के लिये आवेदनों की बिक्री हुई है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के […]
विज्ञापन
हजारीबाग : देसी व विदेशी शराब दुकानों की नीलामी एक मार्च को उपायुक्त सभागार में होगी. 68 दुकानों के लिए 2299 आवेदनों की खरीद हुई है. इससे कुल 4.23 करोड़ छह हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. 23 ग्रुपों के लिये आवेदनों की बिक्री हुई है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के अनुसार देसी शराब के लिए 18, विदेशी शराब के लिए 23 एवं कंपोजिट के लिए 27 दुकानों की नीलामी के आवेदन बेचे गये हैं.
जिसमें देशी शराब की आठ दुकानें शहर एवं 10 ग्रामीण क्षेत्रों में, विदेशी शराब की 13 शहरी क्षेत्र में,10 ग्रामीण क्षेत्र के लिए एवं कंपोजिट दुकानों के लिए 27 दुकान ग्रामीण क्षेत्र के लिये आवेदन बेचे गये हैं.
चालक की मौत : चौपारण. थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पांडेयबारा के पास शनिवार को वाहन (एनएएलए-8703)दुर्घटनाग्रस्त में चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. वाहन चौपारण से बरही की ओर जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










