भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

Updated:
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता23 कोडपी 7…उद्घाटन करते अतिथि.23 कोडपी 8…झांकी प्रस्तुत करते कलाकार.जयनगर. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बांझेडीह द्वारा विजयादशमी की रात डुमरडीहा मोड़ स्थित पूजा स्थल पर जागरण का आयोजन किया गया. उदघाटन विद्याधर पांडेय ने किया. मौके पर बाबा म्यूजिकल ग्रुप चौपारण के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर […]

विज्ञापन

भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता23 कोडपी 7…उद्घाटन करते अतिथि.23 कोडपी 8…झांकी प्रस्तुत करते कलाकार.जयनगर. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बांझेडीह द्वारा विजयादशमी की रात डुमरडीहा मोड़ स्थित पूजा स्थल पर जागरण का आयोजन किया गया. उदघाटन विद्याधर पांडेय ने किया. मौके पर बाबा म्यूजिकल ग्रुप चौपारण के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताअों को झूमने पर विवश कर दिया. रोशनी ने अपने भजनों से खूब तालियां बंटोरी. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव, पोखराज राणा, सुखदेव यादव, बुलाकी यादव, ललित शर्मा, दामोदर यादव, उमेश यादव, अरुण कुमार यादव, पुरुषोत्तम यादव, मीना साव, सुनील यादव, मनोज साव, बालेश्वर साव, चक्र सुदर्शन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. वहीं हिरोडीह, जयनगर, परसाबाद व सीआइएसएफ परिसर बांझेडीह में धूमधाम से दुर्गापूजा मनायी गयी. विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए.विधायक ने दी बधाईदुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर विधायक प्रो जानकी यादव व पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने क्षेत्र के लोगों को बधाई दी. बधाई देनेवालों में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिप सदस्य बासुदेव यादव, रेखा देवी, बीडीओ रुद्र प्रताप, पंसस अर्जुन चौधरी, युवा समाज सेवी दामोदर यादव, उमेश यादव, श्रीकांत यादव आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola