श्रीविधि से खेती करें : सुरेंद्र

श्रीविधि से खेती करें : सुरेंद्र मीट विथ एक्सपर्ट का आयोजन फोटो – 18 कोडपी 10कार्यक्रम में शामिल लोग प्रतिनिधि, जयनगरस्वयंसेवी संस्था समर्पण व नाबार्ड की ओर से श्रीरामपुर (बड़की लेढ़िया) में मीट विथ एक्सपर्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्रीराम किसान क्लब के सभी सदस्यों के अलावा प्रशिक्षक के रूप में प्रदान […]
श्रीविधि से खेती करें : सुरेंद्र मीट विथ एक्सपर्ट का आयोजन फोटो – 18 कोडपी 10कार्यक्रम में शामिल लोग प्रतिनिधि, जयनगरस्वयंसेवी संस्था समर्पण व नाबार्ड की ओर से श्रीरामपुर (बड़की लेढ़िया) में मीट विथ एक्सपर्ट प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्रीराम किसान क्लब के सभी सदस्यों के अलावा प्रशिक्षक के रूप में प्रदान के कृषि एक्सपर्ट सुरेंद्र राम व समर्पण के समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह ने भाग लिया. सुरेंद्र राम ने किसानों से कहा कि श्रीविधि से खेती करें और जैविक खाद का इस्तेमाल करें. समन्वयक जितेंद्र कुमार ने कहा कि खेती जीविकोपार्जन का एक अच्छा माध्यम है. अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद यादव ने कोडरमा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आत्मा, कृषि विभाग, सहकारिता व बैंकों की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ हम किसानों को नहीं मिल रहा है. कार्यक्रम में बैंक, आत्मा, कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्स्व व सहकारिता विभाग को सक्रिय करने व विभाग व बैंक से अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कई रणनीति बनायी गयी. मौके पर बालेश्वर यादव, बिनोद पासवान, सुनिल यादव, मुंशी दास, मुनिया देवी, रामचंद्र यादव, देवंती देवी, जागेश्वरी देवी, तुलसी यादव, दर्शन यादव, सरस्वती देवी, बद्री यादव, सुरेंद्र पासवान, बबुन यादव, इंद्रदेव पासवान, शिवकुमार दास आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










