चौपारण में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ी

Published at :17 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
चौपारण में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ी

चौपारण में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ी 17हैज80 में- मंच का उदघाटन करते मनोज यादव व अन्यचौपारण़ प्रखंड के चट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ गयी है़ चारों ओर अहले सुबह से ही भक्ति धुन से प्रखंड क्षेत्र गुंजने लगा है़ क्षेत्र के किसान सुखाड़ की मार से गुजर रहे […]

विज्ञापन

चौपारण में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ी 17हैज80 में- मंच का उदघाटन करते मनोज यादव व अन्यचौपारण़ प्रखंड के चट्टी सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की चहल-पहल बढ़ गयी है़ चारों ओर अहले सुबह से ही भक्ति धुन से प्रखंड क्षेत्र गुंजने लगा है़ क्षेत्र के किसान सुखाड़ की मार से गुजर रहे है़ं फिर भी बाजार में खासकर कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है़ दैहर ग्राम में धार्मिक प्रवचन मंच का उदघाटन विधायक मनोज कुमार यादव ने किया़ दैहर ग्राम में पूजा के अवसर पर इन दिनों वृंदावन से आई आस्था चैनल की प्रवचन वक्ता साध्वी सिद्धि देवी का प्रवचन हो रहा है़ प्रवचन सुनने के लिए संध्या से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडाल में जुट रही है़ प्रवचन महिलाओं को खूब भा रहा है़ उदघाटन के मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मुखिया कौशल्या देवी, कैलाश पांडेय, कामेश्वर दांगी, नागेंद्र कुशवाहा, देव कुमार दांगी, करुणा पांडेय, राम कुमार पांडेय, विनय सिंह, अशोक कुमार सिन्हा, युगल किशोर पांडेय, विजय पांडेय, बासुदेव दांगी, भीम दांगी, आशीष सिंह, जन्मेजय सिंह, राजेंद्र पांडेय,महरू प्रजापति, रामदेव राय, कामदेव महतो, राम प्रसाद पासवान आदि शामिल थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola